11:24 pm

Home » शिक्षा » सिकंदराबाद के विद्यालय में संविधान कॉर्नर का शुभारंभ, लीगल लिटरेसी क्लब गठित

सिकंदराबाद के विद्यालय में संविधान कॉर्नर का शुभारंभ, लीगल लिटरेसी क्लब गठित

ख़बर शेयर करें:

सिकंदराबाद: गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को संविधान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार स्थापित संविधान कॉर्नर का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा और वरिष्ठ समिति सदस्य सतीश चंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

संविधान कॉर्नर का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, नागरिक जिम्मेदारी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित की जाएगी।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की जानकारी भी होनी चाहिए। विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही संवैधानिक मूल्यों से परिचित कराना उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

वरिष्ठ समिति सदस्य सतीश चंद्र ने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश की एकता, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का आधार है। विद्यार्थियों को संविधान की भावना को समझकर उसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि संविधान कॉर्नर की स्थापना विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना विकसित करने की सार्थक पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को समझने के साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सीखेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता के निर्देशन में किया गया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, वरिष्ठ समिति सदस्यों और आचार्य परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संविधान कॉर्नर की स्थापना में लीगल लिटरेसी क्लब के नोडल शिक्षक विकास शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंत में विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया।


 

Shobhit Sharma
Author: Shobhit Sharma

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Tags
10 लाख की चोरी (1) BJP Mahila Morcha (1) Breaking News (1) Bulandshahr News (3) Crime News (1) Payal Gaur (1) Sikandrabad News (2) UP News (1) उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज (1) उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार (1) एमएस इंटर कॉलेज (1) एसएम रेस्टोरेंट (1) क्राइम न्यूज (1) घर में चोरी (1) चोरी की वारदात (1) डॉ नरेश शर्मा (1) तीन कर्मचारियों पर आरोप (1) दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर (1) पांच लोगों पर आरोप (1) पूर्व छात्र सम्मेलन (1) बुलंदशहर (2) बुलंदशहर क्राइम न्यूज (1) बुलंदशहर न्यूज (4) बुलंदशहर पुलिस (1) भारतीय संविधान (1) मौलिक अधिकार (1) मौलिक कर्तव्य (1) यूपी न्यूज (1) राजीव गुप्ता (1) रेस्टोरेंट संचालक के घर चोरी (1) लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (1) लीगल लिटरेसी क्लब (1) विकास शर्मा (1) शिक्षा समाचार (2) संविधान कॉर्नर (1) संविधान जागरूकता (1) सतीश चंद्र (1) सिकंदराबाद (3) सिकंदराबाद क्राइम (1) सिकंदराबाद न्यूज (2) सिकंदराबाद पुलिस (2) सिकंदराबाद समाचार (3) सुनील हत्याकांड (1) सोने चांदी की चोरी (1) स्कूल समाचार (1)
error: Content is protected !!