10:58 pm

Home » राजनीति » विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सिकंदराबाद के बाजारों में किया भ्रमण, व्यापारियों को दी दीपावली की बधाई

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सिकंदराबाद के बाजारों में किया भ्रमण, व्यापारियों को दी दीपावली की बधाई

ख़बर शेयर करें:

सिकंदराबाद: दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के पर्व को लेकर सिकंदराबाद में उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सोमवार शाम को नगर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों और दुकानदारों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापारियों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जीटी रोड, अनाज मंडी, विजय द्वार और चौधरीवाड़ा सहित प्रमुख बाजारों में पहुंचकर दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान कई स्थानों पर व्यापारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

विधायक ने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और समृद्धि का पर्व है। व्यापारी वर्ग नगर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों के सहयोग और सहभागिता से ही सिकंदराबाद विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी नगरवासियों और व्यापारियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पायल गौड़, सोनी गोयल, पिंकी बोहरा, नवीन राजपूत, बच्चन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

Shobhit Sharma
Author: Shobhit Sharma

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Tags
Breaking News (2) Bulandshahr News (5) Crime News (1) Latest Hindi News (1) Sikandrabad News (4) UP Crime News (1) UP News (2) Uttar Pradesh News (1) उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार (1) गोवर्धन पूजा (1) डॉ नरेश शर्मा (1) दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर (1) दानपात्र चोरी (1) पायल गौड़ (2) पुजारी को कमरे में बंद किया (1) पौने दो लाख की चोरी (1) बुलंदशहर (2) बुलंदशहर क्राइम न्यूज (2) बुलंदशहर न्यूज (5) भाजपा सिकंदराबाद (1) भारतीय संविधान (1) भैया दूज (1) मंदिर चोरी की घटना (1) मंदिर में चोरी (1) मौलिक अधिकार (1) मौलिक कर्तव्य (1) राजीव गुप्ता (1) लक्ष्मीराज सिंह (1) लीगल लिटरेसी क्लब (1) विकास शर्मा (1) विधायक लक्ष्मीराज सिंह (1) शिक्षा समाचार (2) शिव मंदिर चोरी (1) संविधान कॉर्नर (1) संविधान जागरूकता (1) सतीश चंद्र (1) सिकंदराबाद (3) सिकंदराबाद क्राइम (2) सिकंदराबाद दीपावली (1) सिकंदराबाद न्यूज (4) सिकंदराबाद पुलिस (2) सिकंदराबाद विधायक (1) सिकंदराबाद समाचार (3) सिरोधन गांव (1) स्कूल समाचार (1)
error: Content is protected !!