1:43 am

Home » उत्तर प्रदेश » जिला कारागार में भैया दूज पर उमड़ी भीड़, 1217 मुलाकाती पहुंचे

जिला कारागार में भैया दूज पर उमड़ी भीड़, 1217 मुलाकाती पहुंचे

ख़बर शेयर करें:

बुलंदशहर। जिला कारागार में बुधवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस दौरान जेल में निरुद्ध भाइयों से मिलने बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। जेल की सलाखों के बीच भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं का अनूठा नजारा देखने को मिला।

पर्व को लेकर जेल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। कारागार के मुख्य द्वार के बाहर मुलाकातियों के बैठने, पेयजल और लड्डू सहित स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। मुलाकात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जेल कर्मियों के साथ पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा हेल्प डेस्क भी संचालित की गई। कारागार के अंदर बने बहुउद्देशीय हॉल में भी मुलाकातियों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई।

इस दौरान कारागार में निरुद्ध 19 भाई-बहनों की अलग से मुलाकात कराई गई। आंकड़ों के अनुसार, भैया दूज पर कुल 1217 मुलाकाती जिला कारागार पहुंचे। इनमें 917 महिलाएं, 4 पुरुष और 296 बच्चे शामिल रहे। सभी ने अपने निरुद्ध परिजनों से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं के चलते पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान भावुक माहौल के बीच भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास की झलक देखने को मिली।


 

Shobhit Sharma
Author: Shobhit Sharma

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Tags
Bhai Dooj (1) Bhai Dooj Celebration (1) Breaking News (2) Brother Sister Bond (1) Bulandshahr District Jail (1) Bulandshahr News (7) CSC संचालक (1) CSC सेंटर (1) District Jail Bulandshahr (1) Hindi News (1) Jail News (1) Latest Hindi News (1) Prisoners News (1) Sikandrabad News (6) Temple Theft (1) UP Crime News (1) UP News (2) Uttar Pradesh News (2) अनाज मंडी सिकंदराबाद (1) उत्तर प्रदेश समाचार (2) गोवर्धन पूजा (1) दानपात्र चोरी (1) निर्वाचन आयोग (1) पायल गौड़ (2) पुजारी को कमरे में बंद किया (1) पौने दो लाख की चोरी (1) फॉर्म-6 (1) बुलंदशहर (7) बुलंदशहर क्राइम न्यूज (2) बुलंदशहर न्यूज (5) बुलंदशहर समाचार (1) भाजपा सिकंदराबाद (1) भैया दूज (1) मंदिर चोरी की घटना (1) मंदिर में चोरी (1) मतदाता पंजीकरण (1) वोटर लिस्ट (1) शिक्षा समाचार (2) शिव मंदिर चोरी (1) सिकंदराबाद (6) सिकंदराबाद क्राइम (2) सिकंदराबाद न्यूज (5) सिकंदराबाद पुलिस (2) सिकंदराबाद समाचार (3) सिरोधन गांव (1)
error: Content is protected !!