3:47 am

Home » वायरल न्यूज़ » सिकंदराबाद में सफाई व्यवस्था बदहाल, नालियां गंदगी से अटीं; सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

सिकंदराबाद में सफाई व्यवस्था बदहाल, नालियां गंदगी से अटीं; सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

ख़बर शेयर करें:

सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला सराय झांझन स्थित वार्ड नंबर-18 में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की नालियां गोबर और गंदगी से अटी पड़ी हैं, वहीं सड़कों पर गंदा पानी भरा रहने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका चेयरमैन को प्रार्थना पत्र सौंपकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

शुक्रवार को दिए गए प्रार्थना पत्र में मोहल्लेवासियों ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। नालियां गंदगी और गोबर से भरी हुई हैं, जबकि रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जगह-जगह गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा मोहल्ले की सड़क भी लंबे समय से खराब हालत में है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका चेयरमैन से जनहित को ध्यान में रखते हुए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने, नालियों की सफाई कराने और क्षतिग्रस्त सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।


 

Shobhit Sharma
Author: Shobhit Sharma

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Tags
Bhai Dooj (1) Bhai Dooj Celebration (1) Breaking News (2) Brother Sister Bond (1) Bulandshahr District Jail (1) Bulandshahr News (7) CSC संचालक (1) CSC सेंटर (1) District Jail Bulandshahr (1) Hindi News (1) Jail News (1) Latest Hindi News (1) Prisoners News (1) Sikandrabad News (6) Temple Theft (1) UP Crime News (1) UP News (2) Uttar Pradesh News (2) अनाज मंडी सिकंदराबाद (1) उत्तर प्रदेश समाचार (2) गोवर्धन पूजा (1) दानपात्र चोरी (1) निर्वाचन आयोग (1) पायल गौड़ (2) पुजारी को कमरे में बंद किया (1) पौने दो लाख की चोरी (1) फॉर्म-6 (1) बुलंदशहर (7) बुलंदशहर क्राइम न्यूज (2) बुलंदशहर न्यूज (5) बुलंदशहर समाचार (1) भाजपा सिकंदराबाद (1) भैया दूज (1) मंदिर चोरी की घटना (1) मंदिर में चोरी (1) मतदाता पंजीकरण (1) वोटर लिस्ट (1) शिक्षा समाचार (2) शिव मंदिर चोरी (1) सिकंदराबाद (6) सिकंदराबाद क्राइम (2) सिकंदराबाद न्यूज (5) सिकंदराबाद पुलिस (2) सिकंदराबाद समाचार (3) सिरोधन गांव (1)
error: Content is protected !!