सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र के गांव गाजीपुर में सनी यादव के आवास पर राधा स्वामी सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक जितेंद्र यादव ने शामिल होकर मत्था टेका और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक जितेंद्र यादव ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। सत्संग से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को जीवन में सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में विधायक के साथ योगेश प्रधान, अनुज प्रधान, विजय यादव, हिमांशु शर्मा छपरावत, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। सत्संग के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।




