3:44 am

Home » उत्तर प्रदेश » किसानों के सशक्तिकरण मॉडल के प्रशंसक है प्रधानमंत्री मोदी-कर्नल देशवाल

किसानों के सशक्तिकरण मॉडल के प्रशंसक है प्रधानमंत्री मोदी-कर्नल देशवाल

ख़बर शेयर करें:

सिकंदराबाद: किसानों को सशक्त बनाने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए विकसित कृषि उत्पादन एवं विपणन मॉडल की चर्चा अब देश के शीर्ष मंच तक पहुंच गई है। दिल्ली के भारत मंडपम में 11 और 12 नवंबर को आयोजित भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद की सनशाइन वेजिटेबल्स के कृषि मॉडल की सराहना की।

सम्मेलन के दौरान आयोजक इंडिया टुडे ग्रुप की उपाध्यक्ष कल्ली पुरी प्रगतिशील किसानों का प्रधानमंत्री से परिचय करा रही थीं। इसी दौरान कर्नल देशवाल का परिचय कराए जाने पर प्रधानमंत्री ने उन्हें पहचानते हुए कहा, ‘ये वही कर्नल देशवाल हैं, जो अपनी फसल का मूल्य स्वयं तय करते हैं।’ प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी से सम्मेलन में मौजूद लोगों के बीच सिकंदराबाद के कृषि मॉडल की चर्चा हुई।

सनशाइन वेजिटेबल्स के डायरेक्टर लालकृष्ण यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सिकंदराबाद और बुलंदशहर में होने वाली गाजर की खेती तथा उसके उत्पादन एवं विपणन मॉडल की जानकारी रखना और उसकी सराहना करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान केवल कंपनी का नहीं, बल्कि इससे जुड़े किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और व्यापारियों की मेहनत का सम्मान है।

उन्होंने बताया कि इस मॉडल के तहत किसानों को अपनी उपज का मूल्य स्वयं तय करने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलती है। सिकंदराबाद में विकसित यह व्यवस्था स्थानीय कृषि को नई पहचान देने के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


 

Shobhit Sharma
Author: Shobhit Sharma

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Tags
Bhai Dooj (1) Bhai Dooj Celebration (1) Breaking News (2) Brother Sister Bond (1) Bulandshahr District Jail (1) Bulandshahr News (7) CSC संचालक (1) CSC सेंटर (1) District Jail Bulandshahr (1) Hindi News (1) Jail News (1) Latest Hindi News (1) Prisoners News (1) Sikandrabad News (6) Temple Theft (1) UP Crime News (1) UP News (2) Uttar Pradesh News (2) अनाज मंडी सिकंदराबाद (1) उत्तर प्रदेश समाचार (2) गोवर्धन पूजा (1) दानपात्र चोरी (1) निर्वाचन आयोग (1) पायल गौड़ (2) पुजारी को कमरे में बंद किया (1) पौने दो लाख की चोरी (1) फॉर्म-6 (1) बुलंदशहर (7) बुलंदशहर क्राइम न्यूज (2) बुलंदशहर न्यूज (5) बुलंदशहर समाचार (1) भाजपा सिकंदराबाद (1) भैया दूज (1) मंदिर चोरी की घटना (1) मंदिर में चोरी (1) मतदाता पंजीकरण (1) वोटर लिस्ट (1) शिक्षा समाचार (2) शिव मंदिर चोरी (1) सिकंदराबाद (6) सिकंदराबाद क्राइम (2) सिकंदराबाद न्यूज (5) सिकंदराबाद पुलिस (2) सिकंदराबाद समाचार (3) सिरोधन गांव (1)
error: Content is protected !!