12:00 am

Home » क्राइम » मंदिर में चोरी दानपात्र तोड़कर नगदी ले गए चोर

मंदिर में चोरी दानपात्र तोड़कर नगदी ले गए चोर

ख़बर शेयर करें:

सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। क्षेत्र के गांव सिरोधन स्थित शिव मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य पुजारी को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और मंदिर के दो दानपात्र तोड़कर उनमें रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी गई रकम करीब डेढ़ से पौने दो लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

मंदिर के मुख्य पुजारी दया शंकर शर्मा ने बताया कि वह रात करीब एक बजे तक जाग रहे थे। उस समय मंदिर परिसर में सब कुछ सामान्य था। सुबह करीब पांच बजे जब उनकी आंख खुली और उन्होंने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद मंदिर पहुंचे एक श्रद्धालु की मदद से अतिरिक्त चाबी मंगवाकर दरवाजा खुलवाया गया।

कमरे से बाहर आने पर पुजारी ने देखा कि मंदिर के दोनों दानपात्र टूटे हुए थे और उनमें रखी नकदी गायब थी। पुजारी के अनुसार, दानपात्र पिछले करीब तीन वर्षों से नहीं खोले गए थे। इस दौरान शिवरात्रि, वार्षिक भंडारे और हाल ही में दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में बड़ी संख्या में दान दिया था।

अनुमान है कि दोनों दानपात्रों में करीब 1.50 लाख से 1.75 लाख रुपये तक की नकदी जमा थी। चोर पूरी रकम लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के रास्तों और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है।

तीन साल से जमा हो रही थी दानराशि

मंदिर के दानपात्र लंबे समय से नहीं खोले गए थे। शिवरात्रि, वार्षिक भंडारे और दीपावली जैसे आयोजनों में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई दानराशि भी इनमें जमा थी। इसी वजह से दानपात्रों में बड़ी रकम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


 

Shobhit Sharma
Author: Shobhit Sharma

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Tags
Breaking News (2) Bulandshahr News (5) Crime News (1) Latest Hindi News (1) Sikandrabad News (4) UP Crime News (1) UP News (2) Uttar Pradesh News (1) उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार (1) गोवर्धन पूजा (1) डॉ नरेश शर्मा (1) दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर (1) दानपात्र चोरी (1) पायल गौड़ (2) पुजारी को कमरे में बंद किया (1) पौने दो लाख की चोरी (1) बुलंदशहर (2) बुलंदशहर क्राइम न्यूज (2) बुलंदशहर न्यूज (5) भाजपा सिकंदराबाद (1) भारतीय संविधान (1) भैया दूज (1) मंदिर चोरी की घटना (1) मंदिर में चोरी (1) मौलिक अधिकार (1) मौलिक कर्तव्य (1) राजीव गुप्ता (1) लक्ष्मीराज सिंह (1) लीगल लिटरेसी क्लब (1) विकास शर्मा (1) विधायक लक्ष्मीराज सिंह (1) शिक्षा समाचार (2) शिव मंदिर चोरी (1) संविधान कॉर्नर (1) संविधान जागरूकता (1) सतीश चंद्र (1) सिकंदराबाद (3) सिकंदराबाद क्राइम (2) सिकंदराबाद दीपावली (1) सिकंदराबाद न्यूज (4) सिकंदराबाद पुलिस (2) सिकंदराबाद विधायक (1) सिकंदराबाद समाचार (3) सिरोधन गांव (1) स्कूल समाचार (1)
error: Content is protected !!