12:48 am

Home » क्राइम » सिकंदराबाद में रेस्टोरेंट संचालक के घर लाखों की चोरी, तीन कर्मचारियों समेत पांच पर आरोप

सिकंदराबाद में रेस्टोरेंट संचालक के घर लाखों की चोरी, तीन कर्मचारियों समेत पांच पर आरोप

ख़बर शेयर करें:

सिकंदराबाद: नगर के सिद्धार्थनगर में एसएम रेस्टोरेंट संचालक के मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित सचिन कुमार ने गुरुवार को सिकंदराबाद कोतवाली में लिखित तहरीर देकर रेस्टोरेंट में काम करने वाले तीन कर्मचारियों समेत पांच लोगों पर चोरी की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से करीब 10 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर ले गए।

सिद्धार्थनगर निवासी सचिन कुमार पुत्र कैलाश का अग्रसेन बालिका स्कूल के पीछे एसएम नाम से रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट के ऊपर ही उनका परिवार रहता है। सचिन ने तहरीर में बताया कि 3 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वह परिवार के साथ दीपावली की खरीदारी के लिए गाजियाबाद गए थे। इस दौरान मकान पर ताला लगा हुआ था। आरोप है कि करीब 3:30 बजे कुछ लोग मकान में घुसे और ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में 100 ग्राम का सोने का सिक्का, सोने की 14 अंगूठियां, सोने की छह चेन, एक सोने का हार, सोने के चार कड़े और चार जोड़ी सोने के कुंडल चोरी होने की बात कही है। इसके अलावा करीब 2.5 किलो चांदी के जेवरात और 10 लाख रुपये नकद भी चोरी होने का आरोप लगाया है।

तीन कर्मचारियों समेत पांच लोगों पर साजिश का आरोप

सचिन कुमार ने तहरीर में रेस्टोरेंट में काम करने वाले हरिनाथ उर्फ हरिया, हरिओम सैनी और चिंटू पर अपने साथियों मनीष और हेमंत के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाने और वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कुछ अन्य परिजनों की संलिप्तता की आशंका भी जताई है। तहरीर में आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद कराने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासे की उम्मीद

पीड़ित के अनुसार, रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज से घटना से जुड़े लोगों की पहचान में मदद मिल सकती है। सचिन ने तहरीर में परिवार को जान का खतरा होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा और चोरी का सामान बरामद कराने की मांग भी की है।

फिलहाल पीड़ित की ओर से कोतवाली में लिखित शिकायत दे दी गई है। मामले में पुलिस की जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।


 

Shobhit Sharma
Author: Shobhit Sharma

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Tags
10 लाख की चोरी (1) BJP Mahila Morcha (1) Breaking News (1) Bulandshahr News (2) Crime News (1) Payal Gaur (1) Sikandrabad News (1) UP News (1) अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र समागम (1) उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज (1) उत्तर प्रदेश भाजपा (1) उद्योग व्यापार मंडल सिकंदराबाद (1) एमएस इंटर कॉलेज (1) एसएम रेस्टोरेंट (1) घर में चोरी (1) चोरी की वारदात (1) जिला उपाध्यक्ष पायल गौड़ (1) डॉ. प्रदीप दीक्षित (1) डॉ. हरिओम पवार (1) तीन कर्मचारियों पर आरोप (1) नितिन भटनागर (1) पांच लोगों पर आरोप (1) पूर्व छात्र सम्मेलन (1) बुलंदशहर (1) बुलंदशहर क्राइम न्यूज (1) बुलंदशहर न्यूज (4) बुलंदशहर पुलिस (1) बुलंदशहर भाजपा (1) भाजपा महिला मोर्चा (1) भाजपा संगठन (1) महिला मोर्चा बुलंदशहर (1) यूपी न्यूज (1) राजनीतिक समाचार (1) रामप्रकाश गुप्त (1) राममोहन वशिष्ठ (1) रेस्टोरेंट संचालक के घर चोरी (1) लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (1) शिक्षा समाचार (1) संतोष आनंद (1) सिकंदराबाद (2) सिकंदराबाद क्राइम (1) सिकंदराबाद न्यूज (2) सिकंदराबाद पुलिस (2) सिकंदराबाद समाचार (3) सोने चांदी की चोरी (1)
error: Content is protected !!