सिकंदराबाद: उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष पायल गौड़ को भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें बुलंदशहर भाजपा महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पायल गौड़ की नियुक्ति पर उद्योग व्यापार मंडल सिकंदराबाद के पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पायल गौड़ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगा।




