12:21 am

Home » धार्मिक » गोपाष्टमी पर गौमाता का भव्य पूजन

गोपाष्टमी पर गौमाता का भव्य पूजन

ख़बर शेयर करें:

सिकंदराबाद: रघुनाथ गौशाला में गोपाष्टमी का पावन पर्व मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौमाता के पूजन और सेवा के लिए नगर के गौभक्तों, धर्मप्रेमियों एवं महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही गौशाला परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और पूरा परिसर गौमाता के जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ से हुआ। हवन में मुख्य यजमान के रूप में डॉ. नरेश शर्मा शामिल हुए, जबकि गायत्री परिवार के अरविंद गोयल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गौमाता को हरा चारा, चोकर एवं पौष्टिक आहार खिलाकर गौसेवा का संकल्प भी लिया।

पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया।

गोपाष्टमी महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायक विमला सोलंकी, देवेंद्र सोलंकी, नवीन गोयल एडवोकेट, पिंकी वोहरा, ज्ञानचंद अग्रवाल और आदर्श हृदय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने गौशाला पहुंचकर गौमाता की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर रघुनाथ गौ सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम मित्तल ने सभी अतिथियों, गौभक्तों, मातृशक्ति एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

आयोजन को सफल बनाने में समिति की कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर जैन, श्याम शर्मा,अवधेश गोयल, अरुण बंसल, संजीव जैन, दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र बंसल (बाबा), प्रवीण गोयल, प्रियंक मित्तल, नितिन गोयल, सौरभ अग्रवाल, मनीष सिंघल, विशाल गोयल, विशाल मित्तल, हरिओम मित्तल एवं उमंग गोयल का विशेष योगदान रहा।

अंत में समिति की ओर से सभी गौभक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। गोपाष्टमी का यह आयोजन नगर में गौसेवा, सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।


 

Shobhit Sharma
Author: Shobhit Sharma

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Tags
Bhai Dooj (1) Bhai Dooj Celebration (1) Breaking News (2) Brother Sister Bond (1) Bulandshahr District Jail (1) Bulandshahr News (7) CSC संचालक (1) CSC सेंटर (1) District Jail Bulandshahr (1) Hindi News (1) Jail News (1) Latest Hindi News (1) Prisoners News (1) Sikandrabad News (6) Temple Theft (1) UP Crime News (1) UP News (2) Uttar Pradesh News (2) उत्तर प्रदेश समाचार (2) गोवर्धन पूजा (1) चुनाव आयोग (1) डॉ. प्रदीप दीक्षित (2) दानपात्र चोरी (1) निर्वाचन आयोग (1) पायल गौड़ (2) पुजारी को कमरे में बंद किया (1) पौने दो लाख की चोरी (1) फॉर्म-6 (1) बुलंदशहर (7) बुलंदशहर क्राइम न्यूज (2) बुलंदशहर न्यूज (5) भैया दूज (1) मंदिर चोरी की घटना (1) मंदिर में चोरी (1) मतदाता पंजीकरण (1) लक्ष्मीराज सिंह (2) वोटर लिस्ट (1) शिक्षा समाचार (2) शिव मंदिर चोरी (1) सिकंदराबाद (7) सिकंदराबाद क्राइम (2) सिकंदराबाद न्यूज (5) सिकंदराबाद पुलिस (2) सिकंदराबाद समाचार (3) सिरोधन गांव (1)
error: Content is protected !!