6:44 am

Home » क्राइम » सिकंदराबाद में राशन विक्रेताओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

सिकंदराबाद में राशन विक्रेताओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

ख़बर शेयर करें:

सिकंदराबाद। नगर के जीटी रोड स्थित दीक्षित पैलेस में शनिवार को उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) का दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के राशन विक्रेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और राशन विक्रेता कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। आयोजकों की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह सेवा, सुरक्षा और सुशासन का एक नया आयाम है। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विधायक ने कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों को याद करते हुए कहा कि जब लोग अपनों से दूर हो रहे थे, उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं और उचित दर विक्रेताओं ने मिलकर जरूरतमंदों तक राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाति और धर्म के बंधनों से ऊपर उठकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है।

कार्यक्रम के माध्यम से राशन विक्रेताओं को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेलजोल, भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नवीन राजपूत,मूलचंद राणा, राजकुमार गुप्ता, संतोष यादव, पवन भाटी सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


 

Shobhit Sharma
Author: Shobhit Sharma

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Tags
Bhai Dooj (1) Bhai Dooj Celebration (1) Breaking News (2) Brother Sister Bond (1) Bulandshahr District Jail (1) Bulandshahr News (7) CSC संचालक (1) CSC सेंटर (1) District Jail Bulandshahr (1) Hindi News (1) Jail News (1) Latest Hindi News (1) Prisoners News (1) Sikandrabad News (6) Temple Theft (1) UP Crime News (1) UP News (2) Uttar Pradesh News (2) अनाज मंडी सिकंदराबाद (1) उत्तर प्रदेश समाचार (2) गोवर्धन पूजा (1) दानपात्र चोरी (1) निर्वाचन आयोग (1) पायल गौड़ (2) पुजारी को कमरे में बंद किया (1) पौने दो लाख की चोरी (1) फॉर्म-6 (1) बुलंदशहर (7) बुलंदशहर क्राइम न्यूज (2) बुलंदशहर न्यूज (5) बुलंदशहर समाचार (1) भाजपा सिकंदराबाद (1) भैया दूज (1) मंदिर चोरी की घटना (1) मंदिर में चोरी (1) मतदाता पंजीकरण (1) वोटर लिस्ट (1) शिक्षा समाचार (2) शिव मंदिर चोरी (1) सिकंदराबाद (6) सिकंदराबाद क्राइम (2) सिकंदराबाद न्यूज (5) सिकंदराबाद पुलिस (2) सिकंदराबाद समाचार (3) सिरोधन गांव (1)
error: Content is protected !!