लेटेस्ट न्यूज़
खरगे के बिगड़े बोल:जहरीले सांप से लेकर आतंकवादी तक, जानें कब-कब विवादों में रहे कांग्रेस अध्यक्ष के बयान | बिग बॉस 20:’उसने आपको फंसाया’, लव को लेकर स्काउट से क्या बोलीं काशवी? जानें किस पर भड़के रोहित शेट्टी | फिरोजाबाद:शादी कराने गए ग्रामीणों को वाहन ने रौंदा, दो बहनों समेत चार लोगों की मौत; कई घायल ट्रॉमा सेंटर में | केन्या में भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 24 की मौत, 24 घायल; तीन हफ्ते पहले 17 ने गंवाई थी जान | नासिक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:एक साथ 517 लोगों ने किया शंखनाद, सिंहस्थ कुंभ से पहले गोदावरी के तट पर आयोजन | दिल्ली:तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी वार्ड में गैंगस्टर नफे सिंह की संदिग्ध हालत में मौत, हार्ट अटैक की आशंका |
Home » देश » फिरोजाबाद:शादी कराने गए ग्रामीणों को वाहन ने रौंदा, दो बहनों समेत चार लोगों की मौत; कई घायल ट्रॉमा सेंटर में

फिरोजाबाद:शादी कराने गए ग्रामीणों को वाहन ने रौंदा, दो बहनों समेत चार लोगों की मौत; कई घायल ट्रॉमा सेंटर में

Picture of Fast News Live

Fast News Live

 

शिकोहाबाद के गांव छटनपुर के पास टेसू-झांझी की शादी कराने गए गांव के लोगों को बटेश्वर की ओर से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इसमें दो सगी बहनों सहित चार लोगों की मौत हो गई। करीब 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी की।

हादसे के बाद पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। गंभीर घायलों को यहां से फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात्रि मृतकों के शव उठाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात, एसडीएम सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव छटनपुरा के महिला-पुरुष एवं बच्चे टेसू-झांझी की शादी कराने के बाद विसर्जन के लिए शिकोहाबाद बटेश्वर रोड पर गए हुए थे। रात 9 बजे करीब जब सभी लोग पूजा करने के लिए सड़क किनारे बैठे हुए थे। तभी अचानक बटेश्वर की ओर से आ रहे कार सवारों ने सड़क किनारे मौजूद ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने कार की घेराबंदी की। कार सवारों ने ग्रामीणों से बचने को सड़क पर ट्रैक्टर खड़े करने वालों में भी टक्कर मार दी।

इस हादसे में दो बहनों आकांक्षा (17) एवं अंजलि (15) तथा दीपिका (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरीश कुमार (26) निवासी गांव छटनपुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शिकोहाबाद एवं नसीरपुर पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों में श्रेषा देवी (62) मोहिनी (2), पूजा देवी (26), सपना (2) साल, गुन्नू (10), चंद्रवीर (55), उमाशंकर (40), धीरज (30), सोनू (30), मयंक (11) निवासी छटनपुरा सहित 11 लोग घायल हो गए। इसमें गुन्नू की हालत गंभीर है।

कुछ लोगों को सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी होते ही एसपी देहात अनुज चौधरी, सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी, सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता, एसडीएम शिकोहाबाद राजेश शुक्ला, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा, इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया।

Fast News Live
Author: Fast News Live

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स