लेटेस्ट न्यूज़
खरगे के बिगड़े बोल:जहरीले सांप से लेकर आतंकवादी तक, जानें कब-कब विवादों में रहे कांग्रेस अध्यक्ष के बयान | बिग बॉस 20:’उसने आपको फंसाया’, लव को लेकर स्काउट से क्या बोलीं काशवी? जानें किस पर भड़के रोहित शेट्टी | फिरोजाबाद:शादी कराने गए ग्रामीणों को वाहन ने रौंदा, दो बहनों समेत चार लोगों की मौत; कई घायल ट्रॉमा सेंटर में | केन्या में भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 24 की मौत, 24 घायल; तीन हफ्ते पहले 17 ने गंवाई थी जान | नासिक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:एक साथ 517 लोगों ने किया शंखनाद, सिंहस्थ कुंभ से पहले गोदावरी के तट पर आयोजन | दिल्ली:तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी वार्ड में गैंगस्टर नफे सिंह की संदिग्ध हालत में मौत, हार्ट अटैक की आशंका |
Home » देश » दिल्ली:जामिया प्रशासन की शिकायत पर मसूद और प्रतापगढ़ी समेत तीन सांसदों पर केस, माहौल खराब करने का आरोप

दिल्ली:जामिया प्रशासन की शिकायत पर मसूद और प्रतापगढ़ी समेत तीन सांसदों पर केस, माहौल खराब करने का आरोप

Picture of Fast News Live

Fast News Live

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने तीन सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की शिकायत पर जामिया नगर थाने में इन सांसदों पर बिना अनुमति विश्वविद्यालय परिसर में घुसने और छात्रों को भड़का कर माहौल खराब करने के आरोपों के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई।


सहारनपुर से कांग्रेस सांसद  इमरान मसूद, महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर यह कार्रवाई की गई है। परिसर में रविवार को भी छात्रों का विरोध जारी रहा। छात्रों के प्रदर्शन और कॉरिडोर पर कब्जे को लेकर  अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष ने छात्रों पर बिल्डिंग खाली न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि छात्रों के इस कब्जे की वजह से विभाग का कामकाज व महिला कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

जामिया में अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे नेता

जामिया मिलिया इस्लामिया हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस ने जो प्राथमिकी दर्ज की है उसमें कहा गया है कि राजनेताओं ने अपनी राजनीति के लिए जामिया मिलिया को प्लेटफार्म बना दिया है। इन नेताओं की शह पर 500 से ज्यादा बाहरी लोग जामिया में जबरदस्ती प्रवेश कर गए। इससे जामिया मिलिया का माहौल खराब हो गया और छात्राओं व जामिया की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था। प्राथमिकी में यूपी से आए सांसदों के गुनाह भी गिनाए गए हैं।

प्राथमिकी के अनुसार, 23 अक्तूबर विपक्षी सांसदों और नेता विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के बिना सुरक्षा व्यवस्थाओं की अवहेलना करते हुए दीवार को फांदकर विश्वविद्यालय परिसर में जबरदस्ती घुस गए। उन्होंने परिसर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। बाद में दिल्ली पुलिस ने उसी रात नौ अन्य व्यक्तियों के साथ उन्हें विश्वविद्यालय के पास से हिरासत में लिया था।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी 21 अक्तूबर को गेट नंबर 4 ए पर ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हुए। सपा के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को दिल्ली पुलिस ने उस हिरासत में ले लिए था जब वह 23 अक्तूबर को प्रदर्शनकारियों से मिलने जा रहे थे। साथ ही, कई अन्य राजनेताओं और नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को कोई पूर्व सूचना दिए बिना विरोध स्थल पर पहुंच गए।

Fast News Live
Author: Fast News Live

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Fast News Live ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स